फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delivery Done In Ambulance Asha worker made Safe Delivery in Kasganj

Kasganj: एंबुलेंस में बिगड़ी प्रसूता की हालत, आशा कार्यकर्ता ने कराई डिलीवरी, किलकारी गूंजते ही छा गईं खुशियां

Sat, 05 Nov 2022 06:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 06:54 PM IST
सार

परिवार के लोगों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, इस बात से वे बेहद खुश हैं। एक बार तो घबरा गए थे, जब प्रसूता की हालत एंबुलेंस में बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
Delivery Done In Ambulance Asha worker made Safe Delivery in Kasganj
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अमांपुर में शनिवार को प्रसूता को अस्पताल ले जाते समय मार्ग में एंबुलेंस में ही प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मी और आशा कार्यकर्ता ने सुरक्षित प्रसव कराया। मां और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को स्वस्थ्य बताया गया है।

विज्ञापन

 
प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे और जिला प्रभारी विक्रांत आजाद ने बताया कि एंबुलेंस से बीनपुर कलां की शुलेना देवी को गांव से शनिवार की सुबह अस्पताल ले जाने के लिए उसके घर पहुंची। जैसे ही प्रसूता को एंबुलेंस से ले जाने लगे तो उसे प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में आशा कार्यकर्ता शिवकुमारी, ईएमटी संजय सिंह ने चालक सुवेश ने सहयोग कर सुरक्षित प्रसव कराया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Kasganj: आठ वर्षीय मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत देख घरवालों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को दिया जन्म

महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म लेने की जानकारी पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। एंबुलेंस से मां बेटा दोनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर आमिर खान ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है। वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, इस बात से वे बेहद खुश हैं। एक बार तो घबरा गए थे, जब प्रसूता की हालत एंबुलेंस में बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed