{"_id":"6366610031402a203938c7a5","slug":"eight-years-old-girl-raped-by-youth-in-kasganj-up-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: आठ वर्षीय मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत देख घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: आठ वर्षीय मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत देख घरवालों के उड़े होश
Sat, 05 Nov 2022 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 06:41 PM IST
सार
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लालच देकर बच्ची को खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
child rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बालिका को लालच देकर अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम आठ साल की मासूम बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वहां आरोपी अंकित आया और उसे लालच देकर अगवा कर लिया। इसके बाद बालिका को आरोपी एक खेत में ले गया और वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बाद वहां से फरार हो गया। बालिका रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची। परिवार के लोगों ने जब उसकी हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। बच्ची ने घरवालों को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Firozabad Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

लोगों के साथ घरवाले पहुंचे थाने
सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित लोग थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। महिला पुलिस ने पीड़ित बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों में गुस्सा देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने भरगैन रोड से मुखबिर की सूचना पर अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Firozabad Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत