फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi youth bought iPhone by getting it financed in the name of BSP leader

UP: बसपा नेता को नहीं लगी भनक, दिल्ली के युवक ने फाइनेंस कराया आईफोन, खाते से उड़ गई रकम; तब हुई जानकारी

Sun, 22 Sep 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

बसपा नेता के नाम पर दिल्ली के युवक ने आईफोन फाइनेंस करा लिया। इसकी जानकारी तब हुई जब उनके खाते से 58 हजार रुपये की किश्त कटी। पीड़ित ने पुलिस आय़ुक्त से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Delhi youth bought iPhone by getting it financed in the name of BSP leader
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के युवक ने हाॅस्पिटल संचालक और बसपा नेता डॉ. मुकेश राजपूत के नाम पर फाइनेंस कराकर 74,900 रुपये का आईफोन-14 खरीद लिया। इसके लिए उसने उनके खाते से 58,500 रुपये भी निकाल लिए। बसपा नेता ने डाक से सीएम योगी और पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


डॉ. मुकेश राजपूत फतेहपुर सीकरी विधानसभा से प्रत्याशी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि बोदला-अछनेरा रोड बिचपुरी के गांव अमरपुरा में उनका अस्पताल है। शाहगंज स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बचत खाता है। बैंक खाते से फर्जी तरीके से 58,500 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


बैंक में जाकर पता चला कि बजाज फाइनेंस की ओर से मुकेश कुमार निवासी ई-2, 342-ई ब्लॉक नंद नगरी उत्तर पूर्वी नगरी दिल्ली-110093 ने आईफोन-14 मोबाइल खरीदा है। जिसका 74,900 रुपये का लोन 5 अप्रैल 2023 को लिया गया। सभी किस्त 31 दिसंबर 2033 तक जमा करनी थी। जबकि उन्होंने मोबाइल फोन के लिए कोई लोन नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता का आरोप है कि मुकेश, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक ने एक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के तहत उनके रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल, थाना शाहगंज और जगदीशपुरा को भी शिकायती पत्र भेजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed