फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi tourist dies of heart attack near west gate of Taj Mahal in agra

आगरा: ताजमहल के दीदार से पहले दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के पर्यटक की मौत

Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi tourist dies of heart attack near west gate of Taj Mahal in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल का दीदार करने दिल्ली से आगरा दोस्तों के साथ आए पर्यटक की गुरुवार को पश्चिमी गेट पर तबियत बिगड़ गई। दोस्त जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि पर्यटक ने सीने में दर्द बताया था। उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

विज्ञापन

 
थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर ने बताया कि दिल्ली के नजफगढ़ में मेन नांगलोई रोड स्थित बजरंग एन्क्लेव निवासी नमित सिंह (26) पुत्र महावीर सिंह बुधवार की शाम आगरा आया था। पुरानी मंडी चौराहे के पास एक होटल में ठहरा था। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे नमित अपने दोस्तों उमेश, विशाल, प्रमोद और मोहित के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पहुंचा। टिकट लेने के बाद ये लोग पार्क में कुछ देर के लिए बैठ गए। उस समय ताजमहल में चेकिंग भी चल रही थी। इस कारण अंदर नहीं जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों से कहा- सीने में दर्द हो रहा है

नमित ने दोस्तों से सीने में दाहिनी ओर दर्द होने की शिकायत की। दोस्तों ने सीने पर हल्का सा मसाज किया। नमित कुछ राहत महसूस करने लगा। इसके बाद नमित जूस लेकर आया। उसे पीने के बाद बाद उन्हें चक्कर आने लगे। वह पार्क में लेट गया। दोस्तों से कहा कि वह आराम करेगा। 

तकरीबन पांच मिनट बाद कोई हरकत नहीं होने पर दोस्तों ने नब्ज देखी। मगर, वह डूब चुकी थी। इस पर जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। नमित को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने बताया कि नमित दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी था। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed