{"_id":"64c3650914cf3f5f7c008246","slug":"young-man-hanged-police-reached-on-time-and-saved-life-in-mathura-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक को मौत के मुंह से खींच लाए पुलिसकर्मी, किया वो जो एक डॉक्टर करता; फंदे से उतारने के बाद ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक को मौत के मुंह से खींच लाए पुलिसकर्मी, किया वो जो एक डॉक्टर करता; फंदे से उतारने के बाद ऐसे बचाई जान
Sat, 29 Jul 2023 07:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:55 AM IST
सार
घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगा लिया। वो पेड़ से लटक गया, उसी वक्त पुलिस मौके पर आ गई और युवक को फंदे से नीचे उतार लिया। मौके पर ही सीपीआर देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
युवक को मौत के मुंह से खींच लाए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नये बस अड्डे के पास बुधवार रात एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर पेड़ पर गमछे का फंदा डाल फांसी लगा ली। गनीमत रही कि पास ही मौजूद पीआरवी को इसकी सूचना मिल गई। समय पर युवक को फंदे से उतारकर मौके पर ही सीपीआर देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जान बच गई है।
विज्ञापन
ये है मामला
मामला बुधवार रात करीब 12 बजे का है। 26 वर्षीय अशोक जाटव पुत्र नरेंद्र जाटव निवासी भरतपुर गेट, बड़ा मोहल्ला मनोहरपुरा, कोतवाली का अपने परिवार में विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर वह नया बस अड्डा पहुंचा। वहां 12.15 बजे करीब एक पेड़ पर अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। पास ही खड़े लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। इलाके में मौजूद पीआरवी संख्या 1880 मौके पर पहुंची।ये भी पढ़ें - राहुल बन जफर ने की साजिश: विधवा से दोस्ती कर बनाए संबंध, हाथ में कलावा बांध देता रहा चकमा, ऐसे सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से उतारने के बाद दी सीपीआर
पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह और होमगार्ड नेत्रपाल ने तत्काल उसे फंदे से उतारा। मौके पर सीपीआर दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे युवक की जान बच गई। युवक से पूछताछ के बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी गई।ये भी पढ़ें - UP: निकाह कर ले या फिर..., विधवा भाभी के सामने देवर ने रखी ऐसी शर्त, नहीं मानी तो किया ये हाल
सराहनीय कार्य
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीआरवी कर्मियों ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस के तत्काल मौके पर पहुंचने का यह नतीजा है कि युवक की जान बचाई जा सकी। साथ ही पुलिस को सूचना देने वालों का भी शुक्रिया।ये भी पढ़ें - World Hepatitis Day 2023: पीली त्वचा और भूख कम लगना..,कुछ ऐसे हैं हेपेटाइटिस के लक्षण; इन लोगों को अधिक खतरा