फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law committed suicide after two years of marriage in mainpuri up news

ससुराल वालों ने लगाई खुशियों में आग: निकाह के दो साल तक दामाद ने खूब सहा, फिर उठाया ऐसा कदम; नहीं हो रहा यकीन

Sat, 29 Jul 2023 11:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

निकाह के दो साल बीतने के बाद भी ससुराल वालों की हरकत नहीं बदली। बीवी भी शौहर का साथ नहीं दे रही थी। जिसके बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया कि कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। 
 

विज्ञापन
Son-in-law committed suicide after two years of marriage in mainpuri up news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला फाज़िलगंज का मामला है। 29 वर्षीय इमरान का निकाह दो साल पहले फर्रुखाबाद की आसमा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही बीवी की व्यवहार इमरान को लेकर अच्छा नहीं था। इमरान के परिवारीजनों ने बताया कि निकाह के बाद आसमा बमुश्किल तीन बार ही ससुराल आई। इसके बाद उसके मायके वालों ने इमरान को परेशान करने के लगे। मुकदमों से इमरान इस कदर आहत था कि उसने घर में ही फंदे से लटक कर जीवन समाप्त कर लिया। घरवालों ने उसका शव फंदे से लटका तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

ये है मामला 

नगर के मोहल्ला फाज़िलगंज के रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद इमरान वेग ने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मृतक के बड़े  भाई मोहम्मद मकसूद ने बताया कि इमरान की निकाह दो वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद के रहने वाले डॉ. फशकील अहमद की बेटी आसमा निसात के साथ हुआ था। निकाह के बाद आसमा बमुश्किल तीन बार ही भोगांव आई और बाद में उसने परिवार से अलग रहने की बात कहते हुए ससुराल आने से इंकार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

करने लगी परेशान

बताया कि इसके बाद आसमा अपने घरवालों के साथ मिलकर इमरान को परेशान करने के लिए उस पर केस करने लगी। इस दौरान कई बार पंचायत भी हुईं। उसने साथ आने से मना कर दिया, लेकिन इमरान पर ही विदा न कराने का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद इमरान और छोटा भाई शानू 28 जुलाई को फतेहगढ़ महिला पुलिस लाइन गए थे, लेकिन सास चमन वेगम, ससुर डॉ. शकील अहमद, साले मोहम्मद ताहिर अली, हाफिज अकील अहमद ने पुलिस के सामने पंचायत नहीं मानी और आसमा को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। 
 
विज्ञापन

कर ली आत्महत्या

फतेहगढ़ से वापस आने के बाद इमरान परेशान रहने लगा। इसके बाद उसने फंदे  पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के घरवालों ने ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में में प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गयी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed