फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hepatitis B stealthily attacks the liver know Symptoms Vaccine And Precautions

Hepatitis -B: चुपके से लिवर पर हमला करता है हेपेटाइटिस-B, बेहद सामान्य लक्षण; इलाज में देरी से हो सकती है मौत

Sat, 29 Jul 2023 07:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 07:57 AM IST
सार

World Hepatitis Day 2023: विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है, जो संक्रमण, अल्कोहल के अधिक सेवन, कुछ खास दवाओं के अधिक उपयोग और दूषित खान पान से फैलती है। इस बीमारी में लिवर में सूजन आ जाती है। अगर लिवर पर गंभीर प्रभाव पड़ता है तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
 

विज्ञापन
Hepatitis B stealthily attacks the liver know Symptoms Vaccine And Precautions
हेपेटाइटिस - फोटो : SELF

विस्तार

हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण न के बराबर या नजर न आने के कारण खतरा बढ़ सकता है। खराब खानपान, अव्यवस्थित जीवनशैली कई रोगों का कारण बनती है। खासकर दूषित पानी और खाद्य पदार्थ सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी वजह से हेपेटाइटिस बीमारी हो जाती है। जनपद में बाढ़ बारिश के कारण अधिकतर इलाकों के लोग दूषित पानी और खाद्य सामग्री खाने को मजूबर है। इसके अलावा फास्ट फूड के रेहड़ियों पर भी पानी और खाद्य सामग्री की स्वच्छता पर ध्यान नहीं रखा जाता। बारिश के दिनों में तो लापरवाही और बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में हेपेटाइटिस से ग्रसित होने की अधिक आशंका रहती है। जिला अस्पताल में फिलहाल हेपेटाइटिस बी के 101 मरीज पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी जागरूकता की कमी के कारण फैलती है। लोगों को जागरूक करने के लिए ही प्रति वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। यह लिवर से जुड़ी बीमारी है। लिवर हमारे खून में से दूषित पदार्थो को साफ करने के साथ ही भोजन पचाने की प्रक्रिया में मदद करता है। हेपेटाइटिस होने पर संक्रमण के कारण लीवर में सूजन आ जाती है। यह गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज आम मरीजों के लिए काफी महंगा होता है। ऐसे में जागरूकता से इससे बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - UP: एक छोटी-सी डिवाइस से करते हैं हाईटेक और लग्जरी कारें चोरी, गिरफ्तार चोर ने जो बताया नहीं कर पाएंगे यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी के लक्षण

फिजीशियन डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि हेपेटाइटिस में मरीज को पीलिया की बीमारी के लक्षण, उल्टी, मिचली, पेट में दर्द और जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। उल्टी, भूख न लगना ज्यादा थकावट, पेट में दर्द और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण सामान्य हैं। हालांकि हर मरीज को ये लक्षण महसूस हों ये जरूरी नहीं है।

ये भी पढ़ें - UP: निकाह कर ले या फिर..., विधवा भाभी के सामने देवर ने रखी ऐसी शर्त, नहीं मानी तो किया ये हाल

विज्ञापन

हेपेटाइटिस के प्रकार

हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं, जिनमें ए, बी, सी, डी, ई शामिल हैं। पांचों प्रकार के हेपेटाइटिस खतरनाक है। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि एक्यूट हेपेटाइटिस में अचानक लीवर में सूजन आती है, जिसके लक्षण 6 महीने तक रहते हैं। इलाज होने पर रोग धीरे धीरे ठीक होने लगता है। एक्यूट हेपेटाइटिस आमतौर पर एचआईवी इंफेक्शन के कारण होता है। दूसरा क्रॉनिक हेपेटाइटिस है, जिसमें इंफेक्शन रोगी के इम्यून सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें - IT Return: भूल कर भी न करें ITR से जुड़ी ये गलती, वरना लगेगा 200 प्रतिशत तक जुर्माना

हेपेटाइटिस होने के कारण

- दूषित खाना और दूषित पानी का सेवन, संक्रमित खून के चढ़ने और असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी हेपेटाइटिस बी हो सकता है।
- ज्यादा दवाइयों के सेवन से भी लिवर में सूजन आने लगती है और हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
- अधिक शराब का सेवन करने से हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ता है। एल्कोहल लिवर को सीधे प्रभावित करती है।

ये भी पढ़ें - UP: इलाज तो बहाना था..., डॉक्टर ने बिछाया जाल और संग ले गया किशोरी; घरवालों को सता रहा ये डर

हेपेटाइटिस से कैसे बचें

- बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं।
- हमेशा स्टरलाइज अथवा नए इंजेक्शन का प्रयोग करें।
- खुद के रेजर-ब्लेड का प्रयोग करें।
- टैटू गुदवाते समय या शरीर में चुभने वाले औजारों से सतर्क रहें।
- डॉक्टर की राय से एंटीबॉडीज के लिए इम्युनोग्लोब्युलिन का इंजेक्शन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed