फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Police could not catch this thief first robbery from a woman in Agra vicious caught

UP: इस चोर को नहीं पकड़ सकी दिल्ली पुलिस, आगरा में महिला से की पहली लूट...ऐसे दबोचा गया शातिर

Sat, 01 Feb 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 09:34 AM IST
सार

पुलिस ने महिला से लूट करने वाले जिस शातिर  को दबोचा है, उस पर पांच केस दर्ज हैं। वो दिल्ली में मजदूरी के साथ छोटी मोटी चोरियां करता था। आगरा आकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और पकड़ा गया। 
 

विज्ञापन
Delhi Police could not catch this thief first robbery from a woman in Agra vicious caught
मुठभेड़ में लूट के आरोपी अमित को गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। उस पर पांच केस दर्ज हैं। वह एक साल से दिल्ली में रह रहा था। मजदूरी के साथ चोरी भी करता था। आगरा आने पर लूट की लेकिन पकड़ लिया गया। इस लूट में उसका साथ ऑटो चालक दीपक ने दिया था। उसे लालच देकर साथ लाया था।
विज्ञापन


एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 29 जनवरी को अवधपुरी क्षेत्र में शिवानी नाम की महिला से पर्स लूट हुई थी। ऑटो में बदमाश आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें ऑटो का नंबर मिल गया। बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें रूई की मंडी निवासी अमित और दयाल नगर निवासी दीपक हैं।
विज्ञापन


अमित पर वर्ष 2018 से लूट सहित 5 केस दर्ज हैं। वह जेल भी गया था। एक साल पहले जमानत पर छूटा तो दिल्ली चला गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी के साथ छोटी चोरी करता था। कहीं नाम नहीं आया, इससे वारदात करता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed