फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Police Cop Accused Of Sexual Assault Case Arrests Crime News

दिल्ली के दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप, युवती को धमकाया, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 26 May 2020 09:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 May 2020 09:25 AM IST
सार

तीन साल पहले मथुरा निवासी सहेली के भाई से मुलाकात हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है

विज्ञापन
Delhi Police Cop Accused Of Sexual Assault Case Arrests Crime News
कोतवाली सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के एक दरोगा पर सिकंदरा क्षेत्र की पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दरोगा ने सोमवार को घर का दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़फोड़ की। उस पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है। दरोगा से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि वह शादीशुदा है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। पांच साल का बेटा है जो उसकी बहन के घर पर रहता है। तीन साल पहले मथुरा निवासी सहेली के भाई से मुलाकात हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में दुस्साहस: ड्यूटी से लौट रही महिला दरोगा से छेड़छाड़, विरोध पर बदसलूकी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तलाक के केस में मदद करने के बहाने घर आने लगा। एक साल पहले उसने शादी का प्रस्ताव रखा। मगर, सहेली के भाई और पारिवारिक रिश्ता होने के कारण युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दरोगा बौखला गया।

आरोप है कि वह घर आने लगा। धमकी भी देने लगा। पिस्टल लेकर घर आता। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। सोमवार को सुबह घर के सामने आकर खड़ा हो गया। रात में घर में घुसने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर दरवाजा तोड़कर अंदर आ गया। इसके बाद सामान भी उठाकर फेंक दिया।

पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर युवती ने महिला हेल्प लाइन और 112 नंबर पर शिकायत की। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवती का कहना था कि उसकी जान को खतरा है। उसे न्याय चाहिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों थाने पर आए हैं। युवती ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी दरोगा ने थाना पुलिस को युवती के आरोप गलत बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed