फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three young man molested lady police inspector in mathura amid lockdown

लॉकडाउन में दुस्साहस: ड्यूटी से लौट रही बावर्दी महिला दरोगा से छेड़छाड़, विरोध पर बदसलूकी

Tue, 26 May 2020 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:19 PM IST
सार

  • वर्दी में थीं महिला दरोगा, फिर भी मनचलों को नहीं था खाकी का खौफ 
  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी को गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
three young man molested lady police inspector in mathura amid lockdown
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में भी मनचलों को पुलिस का खौफ नहीं है। मथुरा में ऐसी ही दुस्साहसिक घटना हुई है। यहां एक महिला दरोगा से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना सौंख मार्ग की है, जब ड्यूटी खत्म करने के बाद दरोगा स्कूटी से कमरे पर लौट रही थीं। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं। 

विज्ञापन


महिला दरोगा जनपद के एक थाने में तैनात हैं। सोमवार दोपहर को वो स्कूटी से घर लौट रही थीं। रास्ते में भूतेश्वर के बाग कजियाना के पास से बाइक सवार तीन युवक उनका पीछा करने लगे। दरोगा वर्दी में ही थीं, फिर भी मनचलों को खाकी का खौफ नहीं था। 
विज्ञापन

 


बेखौफ होकर करते रहे भद्दे-भद्दे कमेंट

राह चलते बेखौफ बाइक सवार तीनों मनचले भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगे। दरोगा ने टोका तो तीनों ने फब्तियां कसने के बाद अभद्रता भी शुरू कर दी। यह देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी। कृष्णानगर पुलिस ने एक मनचले को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दरोगा की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी हरेंद्र मालिक ने बताया कि आफताब पुत्र सत्तार निवासी सुखदेव नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साबिर और तौफीक की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पुलिस की मुस्तैदी की खुली पोल

लॉकडाउन में एक के अलावा दूसरी सवारी दोपहिया वाहन पर सवार नहीं हो सकती तो फिर तीन मनचले कैसे घूम रहे थे। शहर के चौराहे और तिराहों पर पुलिस तैनात है। फिर भी बाइक सवार मनचलों को कहीं नहीं रोका गया। 

महिला दरोगा ने बताई पीड़ा

छेड़छाड़ की शिकार महिला दरोगा ने बताया कि जैसे ही वो भूतेश्वर चौराहे पर पहुंचीं युवकों ने दुस्साहस के साथ अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए, जिससे वो बहुत आहत हुईं। बताया कि जब उनके साथ वर्दी पहनने के बाद भी इस प्रकार की घटना हुई तो स्कूल जाती छात्राओं, नौकरीपेशा लड़कियों के साथ क्या गुजरती होगी। 

सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक ने छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया, अन्य दो की तलाश की जा रही है।

छेड़छाड़ तो होती रही, एसिड अटैक भी हुआ

महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व जिले में महिला सिपाही पर एसिड अटैक तक हो चुका है। इसमें सिपाही काफी जल गई थी। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। यह घटना साल 2019 की है। 

दामोदरपुरा में किराए पर रह रही महिला सिपाही ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। सुबह ही उस पर एसिड अटैक हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed