फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Highway or MG Road roads are suffering from traffic jams all plans are confined to papers

Agra: दिल्ली हाईवे हो या फिर एमजी रोड...जाम से कराह रही सड़कें, कागजों में सिमट गए सारे प्लान

Wed, 06 Aug 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 10:14 AM IST
सार

आगरा की सड़कें इन दिनों जाम से कराह रही हैं। दिल्ली हाईवे हो या फिर एमजी रोड। मेट्रो निर्माण के चलते जिन रास्तों पर यातायात के प्लान बनाए गए, वो भी कागजों में सिमट कर रह गए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Highway or MG Road roads are suffering from traffic jams all plans are confined to papers
आगरा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर में मेट्रो निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके बावजूद यातायात संचालन के लिए पुलिस के उचित इंतजाम नहीं होने की वजह से हाईवे और एमजी रोड पर लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा तक गलत दिशा से वाहन निकल रहे हैं। एमजी रोड पर ई रिक्शा, आटो और महानगर बसें समस्या बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


आगरा कैंट से दीवानी तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। निर्माण कार्य को देखते हुए दो की जगह एक लेन से वाहन निकल रहे हैं। इससे सुबह, दोपहर और शाम को वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। यातायात पुलिस की ओर से इंतजाम नहीं हैं। इस वजह से वाहनों की लाइन लग रही है। सिकंदरा से कैलाश मोड़, बाईंपुर की तरफ जाने वाले वाहन गलत दिशा से निकलते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सिकंदरा से आने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिलता है। यही हाल गुरुद्वारा गुरु का ताल का भी है। मेट्रो ने निर्माण कार्य को देखते हुए नया कट खोला जिससे लोग निकल सकें। खंदारी की तरफ से आने वाले कई वाहन इस कट से मुड़कर गलत दिशा में सर्विस रोड से होते हुए सिकंदरा की तरफ जाते हैं। इससे एक तरफ हादसे की आशंका बन रही है। वहीं जाम भी लग रहा है। वाहनों के आमने-सामने आने के दाैरान दिक्कत हो रही है। पुलिस तैनात रहती है। मगर, वाहनों को नहीं रोका जा पा रहा है। एमजी रोड पर ई रिक्शा और आटो के साथ महानगर बसों की संख्या भी कम नहीं किए जाने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने बयां किया दर्द
गढ़ी भदाैरिया निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि मैं ठेकेदारी करता हूं। नगर निगम जाना पड़ता है। एमजी रोड दो से आने के बाद एमजी रोड पर आना पड़ता है। मगर, इमरजेंसी से लेकर हरीपर्वत तक वाहनों की लाइन लगी रहती है। पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा तक लग जाता है। स्कूलों की छुट्टी के समय अधिक दिक्कत होती है। 

आवास विकास कॉलोनी निवासी अंकित त्रिपाठी का कहना  है कि एमजी रोड पर आम लोगों के वाहनों का दबाव रहता है। इस दाैरान ऑटो, ई-रिक्शा, महानगर बस चलने से समस्या बढ़ जाती है। पीक आवर्स में इन वाहनों को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया जा सकता है। मगर पुलिस लोगों के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दे रही है। जिन रास्तों के बारे में जाने के लिए कहा जा रहा है, वहां पहले से ही जाम रहता है।



यातायात की समस्या को दूर करने के लिए थाना पुलिस को भी लगाया जा रहा है। जहां भी जाम की समस्या रहती है, उसे दूर कराया जाता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ प्लान बनाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed