फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Degree of students of Agra University will be sent home

विश्वविद्यालय से राहत भरी खबर, बिना आवेदन छात्रों के घर भेजी जाएंगी डिग्रियां

Fri, 26 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Degree of students of Agra University will be sent home
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2015 और उसके बाद के वर्षों की डिग्रियां छात्र-छात्राओं के घर पर भेजी जाएंगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। खास बात यह है कि डिग्री के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन नहीं करना होगा।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने गुरुवार को अतिथि गृह में नई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन वर्ष 2015 की 3000 डिग्रियां डिस्पैच की जाएंगी। छात्र-छात्राओं के स्थायी पतों पर डिग्री भेजी जाएगी। यदि किसी का पता परिवर्तित हो गया होगा तो उसकी डिग्री लौटने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को उस पर अपना या माता-पिता का स्थायी पता देना होगा, इसके बाद संबंधित पते पर डिग्री भेज दी जाएगी। वर्ष 2015 की ही 1.93 लाख डिग्रियां हैं। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि तीन माह के अंदर सभी छात्र-छात्राओं की डिग्री उनके पतों पर भेज दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करना छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी चुनौती का विषय है। कई छात्र-छात्राओं को ऑफ लाइन और आनलाइन आवेदन करने के महीनों बाद भी डिग्री नहीं मिल पा रही है। कई बार विश्वविद्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। वार्ता में परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश व पीआरओ गिरजाशंकर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed