{"_id":"61dc05d3722e710dac3d8218","slug":"defense-estates-department-reached-for-broken-shops-businessman-attempt-to-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मलबा सील करने के विरोध में दुकानदारों ने किया हंगामा, रेस्टोरेंट संचालक ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मलबा सील करने के विरोध में दुकानदारों ने किया हंगामा, रेस्टोरेंट संचालक ने की आत्महत्या की कोशिश
Mon, 10 Jan 2022 03:39 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
सदर बाजार में संचालित रेस्टोरेंट संचालक ने आत्महत्या की कोशिश करने के बाद कर्मचारी लौटे
विज्ञापन
सदर बाजार में व्यापारियों का वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा सदर बाजार में रेस्टोरेंट और दो दुकानों में तोड़फोड़ के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसी दरम्यान रविवार की शाम को दुकानों के मलबे को सील करने पहुंचने पर रेस्टोरेंट संचालक ने आहत होकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हंगामा बढ़ने पर टीम लौट गई। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।
रक्षा संपदा विभाग ने चार जनवरी को सदर बाजार में एक रेस्टोरेंट और दो दुकानों समेत छह पक्के निर्माण तोड़े थे। इसके बाद से सदर बाजार के व्यापारी आंदोलित हैं। इस मामले में राज्य मंत्री डॉ धर्मेश ने रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की थी। दुकानदारों का आरोप है कि रविवार रात करीब आठ बजे रक्षा संपदा विभाग के कर्मचारी मलबे को सील करने पहुंचे। भनक लगने पर रेस्टोरेंट मालिक पहुंच गया। उसने खुद को रस्सी से गले में बांधकर जान देने की कोशिश की। हंगामा होने पर सदर बाजार के अध्यक्ष जवाहर डावर भी पहुंचे। व्यापारियों को इकट्ठा होते देखकर कर्मचारी चले गए। बाद में सदर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सदर ने बताया कि प्रतिष्ठान तोड़े जाने से आहत होकर व्यापारी ने रस्सी बांधकर हंगामा किया। उसे समझा बुझाकर शांत किया गया।
राज्य मंत्री का स्वागत किया
आगरा सदर बाजार के दुकानदारों ने रविवार दोपहर को राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश व भाजपा नेता केशो मेहरा का स्वागत किया। अध्यक्ष जवाहर डावर ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध राज्य मंत्री ने आवाज रक्षा मंत्री तक पहुंचाई। पूर्व ओलंपियन जगवीर सिंह ने भी सराहना की। इस दौरान आशा कपूर, अंकित गर्ग, भूषण कुमार समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।