{"_id":"6a18890dc950f3b29a083615","slug":"deepti-sharma-practicing-new-shots-on-the-fast-ball-agra-news-c-365-1-sagr1044-108121-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज गेंद पर नए शाट्स का अभ्यास कर रहीं दीप्ति शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज गेंद पर नए शाट्स का अभ्यास कर रहीं दीप्ति शर्मा
Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इंग्लैंड में महिला क्रिकेट टीम के चेम्सफोर्ड स्थित नेट्स में अभ्यास सत्र के दौरान टी-20 बल्लेबाजी तकनीक पर काम कर रही हैं। भाई व कोच सुमित शर्मा का कहना है कि दीप्ति का मुख्य ध्यान तेज गेंदबाजों के खिलाफ नए शॉट्स विकसित करने और रन गति बढ़ाने पर है। वह क्रीज के अंदर जाकर गेंद खेलने का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने ऑफ साइड में आक्रामक शॉट खेलने के लिए अपना स्टांस भी ओपन रखा है। टी-20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप के कारण दीप्ति अपनी बल्लेबाजी में नए आयाम जोड़ रही हैं। दीप्ति लगातार सीखने में विश्वास रखती हैं। वह हर सीरीज के बाद अपने खेल का विश्लेषण कर सुधार की गुंजाइश तलाशती हैं। टीम प्रबंधन भी चाहता है कि आगामी बड़े टूर्नामेंटों से पहले उनकी बल्लेबाजी और अधिक खतरनाक बने।
विज्ञापन