{"_id":"58a88f664f1c1b0d4cd841f8","slug":"deepshikha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज देखकर याद आईं बचपन की बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज देखकर याद आईं बचपन की बातें
ताज देखकर याद आईं बचपन की बातें
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ताज देखकर याद आईं बचपन की बातें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझसे शादी करोगी, वेलकम, राजा हिंदुस्तानी, जिस देश में गंगा रहता है और ताल जैसी फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री सुप्रिया कार्णिक और बादशाह, पार्टनर फेम अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने शनिवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। अधिकांश फिल्मों में निगेटिव रोल करने वाली दोनों अभिनेत्रियों ने शुक्रवार रात शादी समारोह में शिरकत की और शनिवार सुबह ताजमहल पर एक साथ पहुंचीं।
बिग बॉस 8 की प्रतिभागी दीपशिखा नागपाल ने ताजमहल देखकर अपने बचपन की बातों को याद किया। उन्होंने सुप्रिया से कहा कि वह बचपन में कई बार ताजमहल देखने आई थीं, लेकिन अभिनेत्री बनने के बाद यह पहला मौका है। दीपशिखा के पिता अश्वनी कुमार आगरा के ही रहने वाले थे। सुप्रिया कार्णिक के साथ उन्होंने कई अंदाज में फोटो खिंचवाए। खासकर ताजमहल के पिनेकल को पकड़ने, हाथ पर ताज रखने और सेंट्रल टैंक पर फोटो खास तौर पर खिंचवाए गए। 40 साल की दीपशिखा ने 27 फिल्मों और शक्तिमान, सोनपरी, बालवीर, सीआईडी, नच बलिए, मधुबाला जैसे सीरियल में भी काम किया है। वहीं सुप्रिया कार्णिक 34 हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह शांति, नीली आंखें, तहकीकात, वो रहने वाली महलों की जैसे सीरियल में भी छोटे पर्दे पर नजर आ चुकी हैं।