{"_id":"63052cf613a9b41d7532cbbb","slug":"death-tundla-news-agr5443495157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, तेज हवाओं के बीच कुएं में गिरी वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, तेज हवाओं के बीच कुएं में गिरी वृद्धा, मौत
विज्ञापन
टूंडला। सोमवार देर शाम तेज हवाओं के साथ आई बारिश के बीच एक वृद्धा की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सुबह तक वृद्धा के न मिलने पर परिजन ने तलाश की तब उसका शव कुएं में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
थाना पचोखरा के गांव गढ़ी भूपाल निवासी अंगूरी देवी( 75) पत्नी महेश बाल्मीकि सोमवार देर शाम अपने छोटे बेटे मुन्नेश व नाती-नातिन समीर, शिवानी को खेत पर खाना देने गईं थीं। शाम सात बजे करीब वह घर के लिए खेत से निकल आई। इस बीच बारिश होने पर बेटा, नाती-नातिन खेत में काम बंद कर घर पहुंच गए। मगर मां घर नहीं पहुंची। बड़े भाई नेमसिंह के पास रहने के कारण मुन्नेश ने यह सोचते हुए कि वह उनके घर सो गई होगी, वह भी सो गया।
मंगलवार सुबह नातिन शिवानी दादी को चाय देने ताऊ नेमसिंह के घर पहुंची तो पता चला कि वह तो घर आई ही नहीं। तब परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सुबह 10 बजे करीब जानकारी हुई कि खेत को जाने वाले रास्ते पर स्थित कुएं में कोई पड़ा है। तब परिजनों ने जाकर देखा तो कुएं में उनकी मां थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। माना जा रहा है कि खेत से लौटते समय बुढ़ापे में कम दिखने के चलते वह कुएं में गिर गईं। थाना प्रभारी अंजेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।