{"_id":"690b5fabb893bffb2008a899","slug":"death-on-the-path-of-love-young-couples-choosing-their-final-journey-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139138-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रेम की राह पर मौत... युवा जोड़े चुन रहे अंतिम सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रेम की राह पर मौत... युवा जोड़े चुन रहे अंतिम सफर
Wed, 05 Nov 2025 08:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
-जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या तमाम केस आ चुके हैं सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। कभी जाति, धर्म या मजहब के नाम पर तो कभी परिवार की इज्जत के नाम पर युगलों को अपने प्रेम की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। जिसमें में पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें प्रेम कहानियों का दुखद अंत हुआ है।
जिले में प्रेमी युगल के हत्या व आत्महत्या के मामले
-जून 2009 ढोलना क्षेत्र में प्रेमी युगल को ट्रैक्टर से बांध कर खींचा गया। पुलिस को भनक लग जाने से प्रेमी युगल की जान बच गई।
-अप्रैल 2011 में कासंगज के सिनेमाघर में भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, बेहोश हो जाने पर उसका भाई रफूचक्कर हो गया।
-मार्च 2012 में अमांपुर में प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या करने के बाद दोनों शवों को एक साथ जला दिया गया।
-सितंबर को 2012 में एक गांव में युवती की हत्या करके शव को जला दिया और राख नहर बहा दी गई।
-मार्च 2016 में सिढ़पुरा में प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या कर दी गई।
-फरवरी 2018 को अमांपुर में शादी न हो पाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार ली।
-जून 2018 को पटियाली क्षेत्र में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
-मई 2018 में सिढ़पुरा में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-जून 2018 को सिढ़पुरा क्षेत्र में प्रेम में असफल प्रेमी और प्रेमिका एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए।
-जुलाई 2019 को सोरों क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
-मार्च 2021 को कासगंज क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ फंदे पर लटककर जान दे दी।
-जुलाई 2021 सोरोंजी क्षेत्र के गांव में प्रेमी ने आत्महत्या कर ली तो प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की
-नवंबर 2022 ढोलना क्षेत्र के गांव में प्रेमिका ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी तो प्रेमी ने जान देने की कोशिश की
-जनवरी 2023 ढोलना के ग्राम जहांगीरपुर में बाबा, पिता ने किशोरी की हत्या कर दी।
-जनवरी 2023 सोरों के गंगागढ़ में अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी।
-फरवरी 2023 अमांपुर के अर्जुनपुर कदीम में प्रेमी ने पेड़ पर तो प्रेमिका ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
- सितंबर 2023 गंजडुंडवारा के मंगदपुर में युवक-युवती ने एक साथ मंदिर के निकट पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
-नवंबर 2025 ढाेलना के विरसुआ में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी की हालत गंभीर है।