फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death of four year girl daughter in Taj Express at mathura junction

ताज एक्सप्रेस में बच्ची की मौत: ट्रेन में मां के साथ सफर कर रही थी मासूम, अचानक बुखार आया और दम तोड़ दिया

Mon, 16 Aug 2021 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 08:05 PM IST
सार

मासूम बच्ची के पिता की मौत चार महीने पहले कोरोना से हो गई थी। सोमवार को उसकी जिंदगी का सफर चलती ट्रेन में थम गया। 

विज्ञापन
death of four year girl daughter in Taj Express at mathura junction
ताज एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर मथुरा जंक्शन पहुंची ताज एक्सप्रेस में चार वर्ष की बच्ची ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्ची अपनी मां के साथ यात्रा कर रही थी। बच्ची के पिता की भी चार माह पूर्व कोरोना के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 8:42 बजे निजामुद्दीन से चलकर जंक्शन पहुंची ताज एक्सप्रेस के बी.12 कोच से एक महिला दो बैग लेकर प्लेटफार्म संख्या एक पर उतरी। बदहवास महिला की गोद में एक बच्ची भी थी। महिला बैग वहीं छोड़कर जंक्शन से बाहर भागी। 
विज्ञापन


ट्रेन रुकते ही बेटी को अस्पताल लेकर गई थी मां
सर्कुलेटिंग एरिया से महिला ने ऑटो किया और चली गई। इसे देख प्लेटफार्म पर मौजूद टीटी स्टाफ ने बैगों को टीटी रूम में रखवाया और इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ थाने पर दी। करीब एक घंटे के बाद महिला वापस प्लेटफार्म पर पहुंची और विलाप करने लगी। उसकी गोद में बच्ची का शव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी एसएस केएम उपाध्याय, सीटीआई अशोक कैथवास, एनके शर्मा ने महिला से ढांढस बंधाया और बच्ची की मौत के बारे में पूछा। महिला यात्री ने अपना नाम ज्योति निवासी चिरगांव झांसी बताया। 4 मई को उसके पति की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। वह विगत 20 दिन पहले मायके नोएडा में 4 वर्षीय बेटी खुशी को लेकर गई थी। 

वह ताज एक्सप्रेस से वापस झांसी ससुराल जा रही थी। यात्रा के दौरान कोसी के निकट बच्ची को अचानक तेज बुखार आया। ट्रेन जब जंक्शन पर रुकी तो वह बच्ची को लेकर अस्पताल गई थी। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी उप निरीक्षक युगरतन सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते बच्ची की मौत हुई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed