फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a young man who went to graze buffalo

भैंस चराने गए युवक की डूबने से मौत

Fri, 29 Jul 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to graze buffalo
जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव नौनी में बृहस्पतिवार को पहाड़ियों के नीचे चेकडैम के समीप भैंस चराने गए युवक रामू (22) की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नौनी निवासी रामू बृहस्पतिवारदोपहर चेकडैम के पास अन्य लोगों के साथ भैंस चराने गया था। दिन में करीब 2 बजे तेज बारिश होने लगी लगी। इस दौरान उनकी भैंस तालाब की ओर तरफ चली गई। रामू उसे निकालने लगा, तभी पैर फिसल गया। इससे वह चेकडैम के गहरे पानी में चला गया। अन्य लोगों के शोर मचाने पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, तो रामू की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ईश्वर तोमर के मुताबिक, पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजस्थान बांध के नाले से आ रहा पानी जगनेर की किवाड नदी से होकर जगनेर के तालाब और बंधी तक पहुंचता है। जगनेर में करीब 6 बंधी हैं, जो बारिश और राजस्थान से आ रहे पानी से भर गई हैं। इनकी देख रेख में अभी तक किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed