फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a young businessman: promise made to his mother remained unfulfilled died in a tragic accident

युवा कारोबारी की मौत: मां से किया वो वादा...रह गया अधूरा, दर्दनाक हादसे में गई जान; अर्थी उठी तो मचा चीत्कार

Wed, 27 Nov 2024 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

आगरा के रहने वाले युवा कारोबारी की यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीत्कार मच गया। जवान बेटे के शव को देख मां बेसुध हो गई। 
 

विज्ञापन
Death of a young businessman: promise made to his mother remained unfulfilled died in a tragic accident
युवा कारोबारी का फाइल फोटो और घर पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पंचवटी पार्श्वनाथ कॉलोनी में मंगलवार को हर चेहरा गमजदा था। मथुरा में एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवा कारोबारी रौनक की मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। मां को बेटे के सेहरा पहनने का इंतजार था मगर शव घर पहुंचा तो मां की चीत्कार से कलेजे कांप उठे। उनके साथ कर्मचारी विकास की मौत से उनके घर भी कोहराम मचा था।
विज्ञापन




 

ताजगंज की पंचवटी पार्श्वनाथ कॉलोनी निवासी रौनक सलूजा (28) के सदर बाजार में खेलकूद के सामान के दो शाेरूम हैं। जिसे रौनक सलूजा अपने चाचा हेमंत सलूजा के साथ संभालते थे। दोनों शोरूम के नाम रौनक स्पोट्र्स हैं। परिवार में मां सिम्मी सलूजा, पिता अरुण सलूजा और छोटी बहन सौम्या सेठ हैं। चाचा हेमंत ने बताया सौम्या की ससुराल में मंगलवार को शादी का कार्यक्रम था। मंगलवार को सदर बाजार बंद रहता है। रौनक को बहन के यहां मंगलवार रात को शादी समारोह में शामिल होना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सुबह 4 बजे कर्मचारी विकास कुमार के साथ एसयूवी से दिल्ली गए थे। सुबह 4:30 बजे मां सिम्मी सलूजा को फोन करके बताया कि वह यमुना एक्सप्रेसवे के पहले टोल के पास हैं। जिस पर मां ने उन्हें हिदायत देकर गाड़ी चलाते समय नींद से बचने को कहा था।

 
विज्ञापन

आधे घंटे बाद मां ने रौनक को कई बार कॉल की वह रिसीव नहीं हुई। इस पर मां घबरा गईं। उन्होंने बेटी सौम्या काे बताया, रौनक को कॉल करने को कहा। बहन सौम्या के कॉल करने पर दूसरी ओर से किसी राहगीर ने कॉल रिसीव करके हादसे में दोनों के घायल होने की जानकारी दी। इस पर परिजन तुरंत ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। कर्मचारी विकास की मौके पर मौत हो चुकी थी। रौनक सलूजा को परिजन एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृ़त घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और मित्र पंचवटी पार्श्वनाथ स्थित घर पर जुट गए।

चाचा हेमंत ने बताया कि रौनक परिवार में सबके लाडले थे। मां सिम्मी समेत सभी परिजन कई वर्ष से रौनक के लिए लड़की देखने की बात कर रहे थे। राैनक ने पूरा ध्यान कारोबार पर लगा रखा था। जिसके चलते वह इसे टाल देते थे। उन्होंने मां से वर्ष 2025 में शादी करने का वादा किया था। जिस पर परिजन उनके लिए लड़की देख रहे थे। कॉलोनी के श्याम भोजवानी ने बताया कि रौनक का हंसमुख और मिलनसार स्वभाव सभी को अपनी ओर आकर्षित करता था। वह कॉलोनी के लोगों का भी सहयोग करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed