फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death in hospital

अस्थमा और निमोनिया से पीड़ित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Wed, 02 Dec 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
death in hospital
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को अस्थमा से पीड़ित दो वृद्धों की मौत हो गई। वहीं निमोनिया से पीड़ित एक मासूम ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 17 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी 60 वर्षीय रामप्रकाश को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला मलिक मील कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय गंगा सिंह यादव को डायबिटीज की दिक्कत थी। परिजन उनका आगरा से उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी ब्रजेश कुमार की एक माह की पुत्री बेबी को निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि सर्दी का मौसम वृद्धजनों और बच्चों के लिए खतरनाक है। बुधवार को एक वृद्ध और एक बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed