फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death, aniversary, dr rammnohar lohia, celebration, tundla

लोहिया पर था गांधी के विराट व्यक्तित्व का असर-चंद्रवीर

Mon, 12 Oct 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
death, aniversary, dr rammnohar lohia, celebration, tundla
टूंडला में डा राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाते सपाई - फोटो : TUNDLA
टूंडला/फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुण्यतिथि पर डॉ. राममनोहर लोहिया का स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

टूंडला में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि डॉ. लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को आंबेड़कर नगर जनपद के अकबरपुर में हुआ था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और अशोक यादव ने कहा कि लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की मृत्यु के दिन विद्यालय के छात्रों के साथ 1920 में पहली अगस्त को हड़ताल की।
विज्ञापन

57 वर्ष की उम्र में उनका दिल्ली के लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था। उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, अजब सिंह यादव, वीरेश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, सनी यादव, संजीव जैन, अविनाश दिवाकर मौजूद रहे। फिरोजाबाद में डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गांधी लोहिया विचार मंच की ओर से गांधी पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी ने डॉ. लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता सत्यप्रकाश वर्मा ने की। लालबहादुर वर्मा, जमुना प्रसाद शर्मा, डॉ. डीआर वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा, बलवीर कुशवाहा, मुन्नालाल शर्मा, सत्यभान वर्मा, संजीव उपाध्याय, अरविंद जादौन, विजय उपाध्याय, रवि आजाद, सचिन, पवन वर्मा, शांतनु शर्मा, सौररव लहरी, चंद्रप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed