फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on youth with sharp weapon

Agra News: धारदार हथियार से युवक पर किया जानलेवा हमला

Mon, 19 Jun 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth with sharp weapon
सहावर। थाना क्षेत्र के इतवारपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर युवक पर पांच लोगों ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया। इस हमले में युवक गंभीररूप से घायल हुआ। युवक ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पांच लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

इतवारपुर गांव निवासी सत्येंद्र बीते में 16 जून की सुबह अपने घर पर बैठा था। तभी कमल सिंह, रोहित, मोहित, राजू एवं अमरीश उसके घर पर पहुंच उसे गालियां देने लगे। सत्येंद्र ने आरोपियों का विरोध कर गाली देने से मना किया तो पांचों ने उसके उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रुप से घायल हुआ। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी घायल को छोड़कर फरार हो गए। घायल ने इस घटना घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया। पुलिस ने घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपेार्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed