फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found in brick kiln in kasganj

UP: सड़ी लाश और रेंग रहे थे कीड़े...ईंट के भट्ठे में मारकर फेंका युसूफ, परिजन बोले पत्नी ने किया ऐसा हश्र

Sun, 03 Aug 2025 08:54 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

बंद पड़े ईंट भट्ठे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ चुका था। कीड़े रेंग रहे थे। परिजनों ने चप्पल और कपड़ों से शव की शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of youth found in brick kiln in kasganj
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में अलीगढ़ के युवक की हत्या कर शव को ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे पर फेंक दिया गया। शनिवार की दोपहर उसका शव भट्ठे से बरामद हुआ। सड़ी हालत में मिले शव में कीड़े पड़ चुके थे। युवक के परिजन ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पिता ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे बंद पड़े ईंट भट्ठे पर उगी झाड़ियों में शव पड़ा मिला। शव से उठती दुर्गंध के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोग युवक की हत्या कर शव बंद भट्ठे पर फेंके जाने की चर्चा कर रहे थे। शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव में कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक युवक आसमानी रंग की शर्ट व काले रंग का लोअर पहने था। शव चार दिन पुराना था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उसकी पहचान अलीगढ़ थाना छर्रा के गांव धनसारी निवासी युसूफ (28 वर्ष) के रूप में हुई।

 
विज्ञापन

युवक के पिता भूरे खान और भाई ने कपड़े, चप्पल और काले गमछा के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। पिता भूरे खान ने बताया कि युसूफ पल्लेदारी का काम करता था और 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। 

 

इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी और उसके मायके के प्रेमी ने उसकी हत्या की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त अलीगढ़ के युवक के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: 'गर्दन उतार लाता...', प्रेमानंद महाराज को ऐसी धमकी, संतों का खाैल उठा खून; कर डाला ये एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed