{"_id":"5dae8b048ebc3e93b85d349c","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-the-sack-can-not-be-identified-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा था बोरा, लोगों ने जब खोलकर देखा तो उड़ गए होश, निकला कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा था बोरा, लोगों ने जब खोलकर देखा तो उड़ गए होश, निकला कुछ ऐसा
Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में सड़क किनारे बंद मिले बोरे में निकला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह को उसका शव नीमगांव मार्ग पर किशन तलैया के पास बोरे में बंद मिला। पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा कुचल दिया गया।
सिर पर भारी वस्तु और पेट में नुकीले हथियार से 10 वार किए गए। किसान सोमवार की दोपहर 12 बजे कोल्ड से आलू लेने के लिए घर से निकला था। सफाईकर्मी की सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने जानकारी जुटाई।
ये भी पढ़ें: ऐसे पार करते हैं भारत का बार्डर, पकड़े बाग्लादेशियों से मिले घुसपैठ के 'अहम सुराग'
विज्ञापन
थाना मांट के गांव केशवपुर निवासी कुमेश चंद शर्मा (45) पुत्र छीतरमल पेशे से किसान था। सोमवार की दोपहर 12 बजे युवा किसान हाथरस रोड पर कोल्ड से आलू का कट्टा लेने के लिए घर से निकला।

नुकीले हथियार से किए गए वार
शाम तक घर न पहुंचने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह सफाईकर्मी ने राया पुलिस को नीमगांव रोड पर किशन तलैया के पास बोरे में बंद लाश होने की सूचना दी।
राया पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की तलाशी में जेब में मोबाइल मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। इसी बीच तलाश कर रहे परिजन भी शव को देखने पहुंच गए।
परिजनों ने कुमेश के रूप में शिनाख्त की। मृतक के भाई अजित ने अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। खास यह है कि मृतक किसान की बाइक का सुराग तक नहीं लग सका है।
सीओ महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि सिर में भारी वस्तु और पेट में नुकीले हथियार से 10 वार करके हत्या की गई है। चेहरे को ईंट से कुचला गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।