फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi Citizen Told Truth To Cross Border In Agra

ऐसे पार करते हैं भारत की सीमा, पकड़े गए बांग्लादेशियों से मिले घुसपैठ के 'अहम सुराग'

Tue, 22 Oct 2019 10:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Oct 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Told Truth To Cross Border In Agra
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर बाजार पुलिस की पूछताछ में आरोपी डोनार उर्फ सईदुल इस्लाम ने बताया कि वह 12 साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था। कोलकाता में कुछ समय रुकने के बाद धौलपुर में आ गया। यहां से आगरा पहुंचा। 
विज्ञापन


पांच साल पहले सदर के वेद नगर में रहते हैं। मगर, यहां धर्मांतरण का हल्ला मच गया था। इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे लोगों को पकड़ लिया था। कई भाग गए थे। उसने अपना आधार कार्ड बनवा लिया।
विज्ञापन


मगर, पुलिस को नहीं मिला। उसने बताया कि एक दिन झोपड़ी में आग लगने की वजह से आधार कार्ड भी जल गया। मगर, बांग्लादेश जाने के रास्ते की जानकारी वाली पर्ची उसकी जेब में रखी थी। इस कारण बच गया। उसके अलावा 20 से अधिक लोग यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी की पूछताछ में पता चला है कि बांग्लादेश के इकबाल और नुरुल 10 हजार रुपये में बॉर्डर पार कराते हैं। वहीं लोग पर्ची देते हैं। रास्ते में उनके लोग सक्रिय रहते हैं। वह रास्ता दिखाते हैं। एक बार बॉर्डर पार करने के बाद कोई कागजात नहीं चेक करता है। 

पहले भी पकड़े गए
अक्तूबर 2018 में सिकंदरा पुलिस ने रुनकता में बांग्लादेशी नागरिक सईदुल गाजी, उसकी पत्नी रतना और बेटे शमीम को पकड़ा था। वह अवैध रूप से भारत में आकर रह रहे थे। उन्हें जेल भेजा गया था। वह कबाड़े का कारोबार कर रहा था। उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed