{"_id":"610e34c68ebc3ec2007365ad","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-shop-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दुकान में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दुकान में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 07 Aug 2021 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:52 PM IST
सार
युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था। नवीगंज में उसकी दुकान है। शनिवार की सुबह दुकान में फंदे से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
आशीष यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज में शनिवार की सुबह एक युवक का शव उसकी दुकान में लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना एलाऊ के गांव बघिरुआ निवासी आशीष यादव (20) पुत्र सुरेंद्र यादव नवीगंज में न्यू यादव ट्रांसपोर्ट नाम से कंपनी चलाता था। शनिवार की सुबह उसका शव दुकान में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन