{"_id":"660fb34f280b90acd1067df3","slug":"dead-body-of-the-kiosk-operator-was-found-hanging-from-a-tree-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर था कहीं छिन न जाए रोजी रोटी: फैक्टरी मालिक ने दी धमकी...अगले दिन खोका संचालक का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर था कहीं छिन न जाए रोजी रोटी: फैक्टरी मालिक ने दी धमकी...अगले दिन खोका संचालक का पेड़ से लटका मिला शव
Fri, 05 Apr 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:46 PM IST
सार
खोखा संचालक का शव पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोगों ने जब ये देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक कन्हैया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र में खोखा संचालक का शव पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोगों ने जब ये देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने फैक्टरी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।
ये मामला थाना एत्मादौला क्षेत्र के फैक्टरी एरिया का है। यहां पर 60 वर्षीय कन्हैया का चाय का खोखा था। बताया गया है कि ये खोखा एक फैक्टरी की दीवार के किनारे रखा हुआ था। फैक्टीर मालिक द्वारा इस खोखे को वहां से हटाए जाने का दबाव बनाया जा रहा था।
परिवार के लोगों ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने उसे धमकी भी दी थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। कन्हैया ने खोखे पर लोन ले रखा था। ऐसे में उसे डर था कि यदि खोखा वहां से हटाया तो कहां ले जाएगा और खोखा हटा तो उसकी रोजी रोटी छिन जाएगी।
विज्ञापन
आरोप है कि कन्हैया ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।