फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of Kannauj woman found in Bajpur Rajwah accused of murder

UP: दंपती में हो रही थी कलह...ससुराल से बेटी को लेने गई मां का किया ऐसा हश्र, कांप गया कलेजा; इस हाल में मिली

Sun, 04 May 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 04 May 2025 10:56 PM IST
सार

बेटी-दामाद में लड़ाई हो रही थी। ऐसे मां ससुराल से बेटी को लाने के लिए घर से चल दी। लेकिन वह बेटी के यहां नहीं पहुंची। तलाश की तो महिला की लाश रजवाह में मिली। परिवार में कोहराम मच गया। सिर में गहरे चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Dead body of Kannauj woman found in Bajpur Rajwah accused of murder
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के बाजपुर रजवाह में रविवार दोपहर एक महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त कन्नौज निवासी 42 वर्षीय राजश्री के तौर पर हुई है। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री थीं। महिला की बेटी का बाजपुर में ससुराल है। बेटी और दामाद के बीच चल रही कलह के चलते बेटी को घर ले जाने आईं थीं। मृतका के बेटे ने मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। महिला के सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं, इससे पुलिस भी हत्या का संदेह जाहिर करते हुए जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

बेवर थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर मोटा रोड पर रविवार दोपहर रजवाह के पास से गुजरते राहगीरों ने एक महिला का शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। बाजपुर के ग्रामीणों से तहकीकात की, तभी मौके पर अभिषेक निवासी नादेमऊ, सौंरिख, कन्नौज पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त अपनी 42 वर्षीय मां राजश्री उर्फ मंजू देवी के रूप में की। 

ये भी पढ़ें-UP: घर में से आ रही थी बदबू...पड़ाेसियों ने बुलाई पुलिस, अंदर का दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोनी का ससुराल बाजपुर में है। मां राजश्री शनिवार शाम को बहन की ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात बहन से बात हुई तो उसने बताया कि मां नहीं पहुंचीं हैं। इस पर वह बाजपुर आ गया। रातभर तलाश की। मगर, मां का सुराग नहीं लगा। राजवाह में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर आया तो शव की शिनाख्त मां के रूप में की। 

ये भी पढ़ें-India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका...सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक
विज्ञापन

इधर, हत्या कर महिला का शव रजवाह में फेंके जाने की सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल की जांच की। सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा को जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। वहीं, डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर छानबीन की। हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed