फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India-Pakistan Tension Another big blow to Pak Rock salt order cancelled these items also banned

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका...सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक

Mon, 05 May 2025 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 02:32 PM IST
सार

India-Pakistan Tension: कश्मीर में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव  बढ़ा हुआ है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान से आयात पर रोक लगा दी है। बड़ी संख्य में सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
India-Pakistan Tension Another big blow to Pak Rock salt order cancelled these items also banned
India-Pakistan Tension - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में बेगुनाहों की हत्या के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इससे सबसे ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे पर पड़ेगा। ऐसे में व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं। नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि पाकिस्तान से सेंधा (लाहौरी) नमक, छुहारे, काली किशमिश और सब्जा के बीज (पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने में सहायक) पाकिस्तान से आयात होते थे। अंजीर, मुनक्का अफगानिस्तान से पाकिस्तान के जरिये पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जनपद में इनका अच्छा-खासा कारोबार है। सेंधा नमक की हर महीने 250 से 300 टन, 550-600 टन छुहारे, 15 टन में पिस्ता-काली किशमिश और सब्जा के बीज का व्यापार होता है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से थोक विक्रेताओं ने फिलहाल सेंधा नमक के बड़े ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। नए ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं।

 

आगरा किराना कलर एंड केमिकल कमेटी के सदस्य पवनदीप कपूर ने बताया कि जिले में मेवे के करीब 30 थोक व्यापारी हैं। हमारे यहां मुनक्का, पिस्ता, अंजीर अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते आते हैं। आगरा में 25-30 टन अंजीर, 40-50 टन मुनक्का का व्यापार है। अब दूसरे देशों के रास्ते से इनका आयात होगा। यातायात का खर्च बढ़ने से असर इनकी कीमतों पर पड़ेगा। वैसे, देशहित में पूरा व्यापारी वर्ग भारत सरकार के निर्णय के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें -  UP: नशे में धुत पर्यटकों ने  तोड़ा ताज का सुरक्षा घेरा, यलो  जोन में घुस गई कार; मची अफरा-तफरी

 

सूती कपड़ों की कीमतों पर भी असर
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि पाकिस्तान से आयात बंद होने से सूती कपड़ों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। वहां से कपास का आयात होता है। सूती कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे शर्ट, धोती, अंडरगारमेंट, महिलाओं के परिधान बनाए जा रहे हैं। आगरा व्यापार मंडल के मंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश से भी रिश्ते बेहतर नहीं हैं। ऐसे में सूती कपड़ों की कीमत बढ़ सकती है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से हमारे देश में चंद पर ही असर पड़ेगा, लेकिन पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed