फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra destination wedding hub at Indian Wedding Industries Conclave Deliberations held on making

यूपी: वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगी ताजनगरी, विशेषज्ञों ने किया मंथन; एक्सपो में पांच हजार से अधिक लोग हुए शामिल

Wed, 23 Sep 2026 09:40 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 09:40 AM IST
सार

पर्यटन नीति-2022 के तहत उद्यमियों को कई सहूलियतें दी गई हैं। इनमें भूमि खरीद पर सात प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट और छोटे निवेशकों को बैंक ऋण पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी से इस सेक्टर में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Agra destination wedding hub at Indian Wedding Industries Conclave Deliberations held on making
इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो के समापन समारोह में शामिल लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राके - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में चल रहे दो दिवसीय इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो-2026 में दूसरे दिन मंगलवार को विशेषज्ञों ने वेडिंग सेक्टर के भविष्य पर मंथन किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बदलाव के लिए नेता, नीति और नीयत तीनों का होना जरूरी है। सरकार वेडिंग उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि ने कहा कि आगरा के आतिथ्य और खानपान उद्योग की देशभर में सराहना होती है। राज्य सरकार नई पर्यटन नीति के जरिये इस सेक्टर से जुड़े उद्यमियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। गृहकर और टीटीजेड में दी जा रही राहत इसी नीयत का हिस्सा है।
विज्ञापन


समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि पर्यटन नीति-2022 के तहत उद्यमियों को कई सहूलियतें दी गई हैं। इनमें भूमि खरीद पर सात प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट और छोटे निवेशकों को बैंक ऋण पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी से इस सेक्टर में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि आगरा की पहचान पर्यटन और मोहब्बत के शहर के रूप में है। अब इसे देश के प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए संगठित प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान यूपी टूरिज्म, एंटरटेनमेंट की क्रांति और आतिथ्य का भविष्य जैसे सत्रों में रजनी नायर, अमूल्य कक्कड़ सहित अन्य विशेषज्ञों ने विचार रखे। अंत में ताज कन्वेंशन के महाप्रबंधक राजेश चक्रवर्ती ने आभार जताया।

स्मारिका का किया विमोचन
कॉन्क्लेव के दौरान अतिथियों ने एसोसिएशन की स्मारिका (वेडिंग मैग) का विमोचन किया। मंच पर नवनियुक्त संयुक्त सचिव सनी गुप्ता व शिरीष सिन्हा को सम्मानित किया गया। वहीं, 2027 के एक्सपो के लिए मनीष सिंघल को राष्ट्रीय संयोजक और अमित गोयल को स्वीट्स एंड वेडिंग हैंपर का चेयरमैन घोषित किया गया।

खाने का बदल गया ट्रेंड
बियोंड द बैंक्वेट सत्र में विशेषज्ञों ने बताया कि अब शादियां सिर्फ हॉल तक सीमित नहीं हैं। कैटरिंग में मिनिएचर फूड और थीम आधारित इंस्टॉलेशन का चलन तेजी से बढ़ा है। पारंपरिक भोजन परोसने की जगह अब छोटे आकार में तैयार आकर्षक व्यंजनों और अनुभव आधारित फूड प्रेजेंटेशन ने ले ली है।


50 से अधिक स्टाॅलों पर आए 5000 लोग
दो दिवसीय एक्सपो में पांच हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की। 50 से अधिक स्टाॅलों पर वेडिंग प्लानर, फैशन, फोटोग्राफी, इत्र, डेकोर, क्रूज, डीजे और कैटरिंग सहित वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े नए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। विजिटर्स ने स्टॉल विजिट, नेटवर्किंग के साथ नई जानकारियां जुटाईं और सेवा प्रदाताओं से संवाद किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed