फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of farmer found hanging on rosewood tree

Agra News: शीशम के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found hanging on rosewood tree
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी एक किसान ने शीशम के पेड़े पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौती दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

नवीगंज निवासी बृजेश शाक्य (38) गांव में रहकर ही खेती करता था। रविवार को वह घर से बाहर किसी काम से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम को बृजेश का शव नवीगंज से जासमई जाने वाले मार्ग पर बंबा की पुलिस के पास शीशम के पेड़ पर लटका मिला। आसपास के लोगों ने शव लटका देखकर परिजन को जानकारी दी। किसान द्वारा खुदकुशी किए जाने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई राजेश की सूचना पर पुलिस ने फौती दर्ज कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। बृजेश की मौत के बाद पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed