{"_id":"6500a698e5960b4cda0d97e6","slug":"dead-body-of-businessman-found-in-car-parked-on-side-of-highway-in-agra-police-investigating-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धारदार हथियार से काट दिया व्यापारी का गला, हाइवे किनारे खड़ी कार में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धारदार हथियार से काट दिया व्यापारी का गला, हाइवे किनारे खड़ी कार में मिला शव
Tue, 12 Sep 2023 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:27 PM IST
सार
आगरा में हाइवे किनारे खड़ी कार में व्यापारी का शव मिला। उसके गले में धारदार हथियार से काटे जाने के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Agra News: धारदार हथियार से काट दिया व्यापारी का गला, हाइवे किनारे खड़ी कार में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात मोतीगंज के गल्ला व्यापारी मनु अग्रवाल (40) की मंगलवार को एत्मादपुर के बुढिय़ा के ताल में हाईवे किनारे कार में लाश मिली। व्यापारी की गर्दन कटी हुई थी। एक हाथ में खून से सना चाकू लगा था। कार में तेज आवाज में डेक भी बज रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। परिजन ने व्यापारी के बीमारी की वजह से अवसाद में होने की बात कही है। पुलिस हत्या-आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मनु अग्रवाल बल्केश्वर स्थित सीताराम लोनी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह अपनी क्रेटा कार लेकर दुकान से निकले थे। रात तकरीबन 8:30 बजे एत्मादपुर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने बुढिय़ा के ताल के पास हाईवे के सर्विस रोड किनारे पर क्रेटा कार खड़ी देखी। गाड़ी स्टार्ट थी। एसी-डेक चल रहा था। लाइट भी जल रही थी। इससे शक हुआ। पुलिस पहुंची तो देखा कि चालक सीट पर बैठे मनु की गर्दन कटी है। खून निकल रहा था। उल्टे हाथ में चाकू लगा है। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: खराब मौसम के कारण नहीं उतरा हेलीकॉप्टर...तो आगरा से सड़क मार्ग से भरतपुर गए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
विज्ञापन
हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि मनु मोतीगंज में कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दाल-चावल का व्यापार करते थे। पिता भगवान दास अग्रवाल-भाई विष्णु अग्रवाल दूसरे घर में बल्केश्वर चौराहे के पास रहते हैं। काफी समय से मनु बीमार थे। इससे अवसाद में थे। कुछ दिन से दवाई भी नहीं खा रहे थे। उनके एक हाथ में चाकू लगा हुआ था।इससे उनके आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की गई। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कोई अपना गला कैसे काट सकता है? यह भी हो सकता है कि कोई उन्हें अपने साथ लेकर गया हो। उनकी हत्या करने के बाद फरार हो गया हो। पुलिस दोनों ही बिंदुओं को लेकर जांच में जुटी है। कार को फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड से भी जांचा भी गया।
यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा
तीन बच्चे, परिवार में कोहराम
परिजन ने बताया कि मनु रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह दस बजे दुकान पर गए थे। शाम को छह बजे दुकान से निकले। इसके बाद नहीं आए। उनकी शादी को 14 साल हुए थे। पत्नी प्रीति अग्रवाल पति की मौत की खबर से बेसुध हो गईं। व्यापारी के दो बेटी और एक बेटा हैं। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए।कार में शव मिला है। मृतक के हाथ में चाकू लगा था। परिजन ने अवसाद में होने की बात की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्वयं ही घटना करना प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -केशव चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त