फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When helicopter did not land due to bad weather Vice President went to Bharatpur by road from Agra

Agra: खराब मौसम के कारण नहीं उतरा हेलीकॉप्टर...तो आगरा से सड़क मार्ग से भरतपुर गए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Tue, 12 Sep 2023 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 11:08 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उतरा तो उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगरा से सड़क मार्ग से भरतपुर गए। 

विज्ञापन
When helicopter did not land due to bad weather Vice President went to Bharatpur by road from Agra
Agra: खराब मौसम के कारण नहीं उतरा हेलीकॉप्टर...तो आगरा से सड़क मार्ग से भरतपुर गए उप राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पहुंचना था। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। इस पर वह ग्वालियर से एयरफोर्स के विमान के जरिये आगरा के खेरिया एयरपोर्ट आए। यहां उनके आने की जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि उप राष्ट्रपति को धौलपुर, करौली और भरतपुर जाना था। वह वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे थे। मगर, मौसम खराब था। इस कारण उप राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर ग्वालियर से काफी विलंब से रवाना हुआ। हेलीकाप्टर धौलपुर और करौली में नहीं उतर सका। इस पर वापस ग्वालियर चला गया। ग्वालियर से उप राष्ट्रपति विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Firozabad: रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से भिड़ने के बाद पलटा ऑटो, दो की मौत हो गई; जबकि महिला की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने की जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उप राष्ट्रपति दोपहर 12:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से फतेहपुर सीकरी होते हुए भरतपुर गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद शाम को तकरीबन 7 बजे उप राष्ट्रपति वापस आए। वह एयरफोर्स के विमान से दिल्ली गए। इस दौरान एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी रेंज दीपक कुमार व जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed