फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of an elderly woman found in a locked house neighbors came to know about the foul smell

Mathura: बंद घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को चला पता; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Feb 2024 04:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 04:40 PM IST
सार

घर के अंदर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर महिला का शव पड़ा था।
 

विज्ञापन
Dead body of an elderly woman found in a locked house neighbors came to know about the foul smell
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के थाना जैंत के नयति चौकी क्षेत्र अंतर्गत  कैलाश नगर के एक मकान में वृद्धा की मौत हो गई। कई दिनों से मकान में से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़ कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच तथ्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक महिला का शव पिछले 10 दिन से मकान में बंद होगा, जिससे घर में कीड़े हो गए।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के दुर्गपुर पांच स्थित एडीशन रोड निवासी 78 वर्षीय नलिनी श्रीवास्तव पिछले दस साल से कैलाश नगर के सेक्टर दो के एक मकान में अकेले रहकर वृंदावनवास कर रही थीं। यह पं. बंगाल स्थित स्कूल में शिक्षिका थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद यहां आईं। पिछले कई दिनों से महिला घर से बाहर नहीं निकलीं और घर के आसपास पड़ोसियों को तेज दुर्गंध आने लगी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। जैंत पुलिस को मकान का गेट अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


जैंत थाने में तैनात एसआई कमल सिंह ने पुलिस उच्चाधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ा। महिला का शव जमीन में कमरे में पड़ा मिला। शव पूरी तरह गल चुका था। महिला के कमरे से मिले उसके चचेरे भाई के फोन नंबर पर कॉल कर सूचित किया। भाई ने तीन-चार दिन में वृंदावन आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई कमल सिंह ने बताया कि नलिनी श्रीवास्तव का शव करीब दस दिन पुराना होगा। इससे पहले महिला की मां मकान में रहती थीं। संभावना जताई जा रही है कि पैर फिसलने से चोट लगी होगी। इसके बाद वृद्धा पर उठा नहीं गया होगा और मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed