फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth and teenager found missing during Ganga bath

Agra News: गंगा स्नान के दौरान लापता एक युवक और किशोर का शव मिला

Wed, 31 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth and teenager found missing during Ganga bath
कासगंज। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान मंगलवार को दो युवक और एक किशोर अलग-अलग घाटों पर डूब गए। लापता हुए एक युवक व एक किशोर का शव तो मशक्कत के बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया है। लेकिन तीसरे लापता युवक का पता बुधवार की शाम तक नहीं चल सका था। गोताखोर तलाश में जुटे रहे। गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के दौरान एक युवक अल्लीपुर गांव के पास गंगा नदी में डूब गया। लापता हुए युवक की तलाश सोरोंजी थाना पुलिस कराती रही। तलाश के लिए पीएसी के जवानों को भी लगाया गया। बुधवार की सुबह डूबे युवक धर्मवीर (22) पुत्र किताब सिंह निवासी पचौरा घाट का शव तो मिल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं कादरगंज गंगाघाट पर पांच लोग गंगा में डूबे थे। इसमें लापता युवक विपिन और किशोर महाबली की मंगलवार से तलाश की जा रही थी। बुधवार की सुबह महाबली (14) पुत्र कंचन निवासी नगला रघी का शव मिल गया। महाबली का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि तीसरे युवक विपिन (18) पुत्र रामभजन निवासी बघराई का बुधवार की शाम तक पता नहीं चला। गोताखोर डूबे युवक की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed