फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging was living in a rented room Police engaged in investigation

Mathura: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किराये के कमरे में रह रहा था...; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Dec 2023 08:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 08:17 PM IST
सार

औरंगाबाद इलाके में किराये के कमरे में रह रहे युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। युवक की मौत के खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging was living in a rented room Police engaged in investigation
मथुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में किराए के मकान में रहने वाले संभल के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बृजमोहन (32) पुत्र होतीलाल मूल निवासी पथरिया, संभल व हाल पता किराए का मकान माली मोहल्ला, औरंगाबाद, मथुरा आठ माह पहले ही यहां आया था। सोमवार सुबह पुलिस को बृजमोहन के संबंध में उसके मामा सौदान निवासी बदायूं की ओर से सूचना दी कि बृजमोहन ने फांसी का फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक युवक के भाई कैलाश ने बताया कि बृजमोहन के परिवार में पत्नी आरती देवी और दो बेटे हैं। पत्नी आठ माह के गर्भ से भी है। वह आठ माह से मथुरा में रह रहा था। यहां मक्के के फूले बेचने का काम करता था। बीते शनिवार को संभल आया था। वहां से रविवार को वापस मथुरा लौटा था। दोपहर 12 बजे के करीब फोन पर वार्ता भी की थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार परिजनों से पूछताछ व मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed