फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree near Bhavant bridge

Agra News: भावंत पुल के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 18 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree near Bhavant bridge
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत पुल के पास जामुन के पेड़ पर युवक का शव लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद शव की पहचान कुर्रा क्षेत्र के गांव घुहासी के रहने वाले युवक के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र में शनिवार की दोपहर कुछ ग्रामीण भांवत पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी करीब 18 वर्षीय युवक का शव वहां लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता देखा। जानकारी होने के बाद कुछ ही देर में पेड़ के पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सविता सेंगर पुलिस बल के साथ पहुंची। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। कुछ देर बाद जानकारी हुई कि शव थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घड़ी घुहासी के रहने वाले हिमांशू दिवाकर का है।
विज्ञापन

पुलिस ने पहचान होने के बाद युवक के परिजन को फोन पर सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। अभी तक परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



10वीं का छात्र था हिमांशू, घर से कोचिंग के लिए निकला था
थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत पुल के पास पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाला हिमांशू 10वीं का छात्र था। मोर्चरी पहुंचे परिजन ने बताया कि वह लोग वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोवर्धन में रह रहे हैं। सुबह छात्र कोचिंग जाने की बात कह कर निकला था। चर्चा यह भी है कि छात्र को पढ़ाई के लिए डांट दिया गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई। थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि किसी प्रकार का कोई आरोप परिजन की ओर से नहीं लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed