{"_id":"6634adafe606e151d40f7df9","slug":"dead-body-of-a-girl-found-on-track-of-ading-canal-in-mathura-marks-were-found-which-tell-story-of-murder-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में अडींग नहर की पटरी पर मिली युवती की लाश, मिले ऐसे निशान जो बयां कर रहे हत्या की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में अडींग नहर की पटरी पर मिली युवती की लाश, मिले ऐसे निशान जो बयां कर रहे हत्या की कहानी
Fri, 03 May 2024 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 May 2024 02:56 PM IST
सार
अडींग नहर के पास युवती का लाश मिली। मृतका के शरीर पर काफी चोट के निशान भी थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा में गोवर्धन स्थित अडींग नहर की पटरी पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक युवती के शरीर पर चोट के निशान होने के हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक युवती की पहचान नहीं की जा सकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अडींग नहर पर युवती का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृत्यु का कारण जानने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।