फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body in garbage young man was murdered post mortem report revealed

कूड़े के ढेर में शव: युवक की हत्या कर फेंकी गई थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई मौत की ये वजह

Sat, 14 Oct 2023 06:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 06:53 AM IST
सार

शाहदरा में कूड़े के ढेर में जिस युवक की लाश मिली थी, उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में लगी चोट की वजह से होना आया है। 
 

विज्ञापन
Dead body in garbage young man was murdered post mortem report revealed
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहदरा (ट्रांस यमुना) में कूड़े के ढेर में मृत मिले लखन की हत्या की गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। पुलिस अब हत्यारोपी की तलाश में लगी है। परिजन ने फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार को शाहदरा में पेट्रोल पंप के पास कूड़े के ढेर में शव मिला था। बुधवार को परिजन ने थाने पहुंचकर मृतक की शिनाख्त लखन के नाम से की। पुलिस ने मां मुन्नी देवी से पूछताछ की। मां ने बताया कि बेटा रोजाना घर से निकल जाता था। रविवार सुबह भी निकला था। इसके बाद नहीं आया। वह लोग उसकी तलाश में लगे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगने से आया है। हत्या कर शव को खाली जगह पर फेंका गया। मामले में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। वहीं मृतक के परिचित और जानकारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है? कौन-कौन शामिल हैं? इस सबका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियों की हकीकत: प्यार में अंधी न होती तो... ऐसे फंसी इस दलदल में, रुला देगी कहानी

मारपीट का दर्ज कराया था मुकदमा
परिजन ने पुलिस को बताया कि लखन का दो महीने पहले मोहल्ले के ही पारस, भोले, नरेश और कुलदीप से विवाद हुआ था। आरोप था कि 27 अगस्त को सभी ने रास्ते में रोककर लखन से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में लखन ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने अब नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

ये भी  पढ़ें -   यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed