फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead bodies of man and woman were found in Ramlila Maidan turned out to be husband and wife both of committed

UP: रामलीला मैदान में मिली थीं महिला और पुरुष की लाशें, वो निकले पति-पत्नी...दोनों ने इस वजह से एक संग दी जान

Thu, 10 Oct 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 10:07 AM IST
सार

आगरा के रामलीला मैदान में महिला और पुरुष की लाशें मिलीं थीं। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर ली है। वे दोनों पति और पत्नी निकले। पुलिस ने बताया कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों के जान देने के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह भी सामने आई है...

 

विज्ञापन
dead bodies of man and woman were found in Ramlila Maidan turned out to be husband and wife both of committed
पति-पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रामलीला मैदान के सामने आगरा किला के फुटपाथ पर मंगलवार को मृत मिले पुरुष और महिला के शवों की बुधवार रात को पहचान हो गई। कटरा वजीर खां (सीता नगर) के चांदी कारीगर कन्हैया लाल (45) और उनकी पत्नी वर्षा देवी (40) पर 8 लाख का कर्ज था। बैंक और कर्ज देने वाले लोग रकम वापसी के लिए घर के चक्कर काट रहे थे। आए दिन हंगामा करते थे। इससे परेशान होकर दोनों मंगलवार को पति-पत्नी घर से निकल आए। विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। परिजन को दोनों की माैत का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन





 

मंगलवार सुबह 10 बजे आगरा किला के फुटपाथ पर महिला और पुरुष के शव मिले थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। महिला साड़ी और गहने पहने थी, जबकि पुरुष पैंट-शर्ट पहने था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि दोनों हाथ पकड़ कर घूम रहे थे। बाद में अचानक गिर पड़े। दोनों के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। पानी की बोतल ही रखी थी। दोनों के पति-पत्नी होने की आशंका थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मृतकों की पहचान कन्हैया लाल और उनकी पत्नी वर्षा के रूप में हुई है। वह सीता नगर के रहने वाले थे। दोनों मंगलवार सुबह 8 बजे घर से निकले थे। तब से लापता थे। परिजन तलाश में लगे थे। उन्हें पुलिस से जानकारी मिली कि दोनों के शव मिले हैं। उनका एक बेटा शेखर है। वह शादीशुदा है। परिवार किराये के मकान में रह रहा था। कन्हैयालाल चांदी कारीगर थे। एक व्यापारी की फर्म में काम करते थे। उन पर कर्ज हो गया था, जिसकी भरपाई नहीं कर पा रहे थे। इस कारण ही घर से निकले थे। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के मुताबिक, कन्हैया लाल को कुछ लोग परेशान कर रहे थे। वह कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। बैंक कर्मी भी घर के चक्कर काट रहे थे। कन्हैयालाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह परेशान थे। घर के मकान को छोड़कर किराये के मकान में रह रहे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्र के भाजपा नेता मंगल सिंह चौहान का कहना था कि कन्हैया लाल ने एक सहायता समूह से भी लोन लिया था। इसके कर्मचारी आए दिन घर आने के बाद धमकाते थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed