{"_id":"60ff943c7187fd7b2a716676","slug":"dbrau-university-exam-student-admit-card-distribute-agra-college-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षा: 71 केंद्रों पर पहुंचे 1637 छात्र, प्रवेशपत्र के लि धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षा: 71 केंद्रों पर पहुंचे 1637 छात्र, प्रवेशपत्र के लि धक्का-मुक्की
Tue, 27 Jul 2021 10:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:36 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को 1637 विद्यार्थी शामिल हुए। 71 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। इन केंद्रों पर दो नियंत्रण कक्ष से निगरानी की गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के गेट पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कॉलेज में प्रवेश पत्र बांटने में घोर लापरवाही बरती गई। छात्रों को झुंड में प्रवेशपत्र का वितरण किया गया, इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छात्राएं गिर गईं। इसके बाद भी कॉलेज स्टाफ ने लाइन लगाकर व्यवस्थित ढंग से प्रवेशपत्र नहीं बांटे।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा के लिए सोमवार को प्रवेशपत्र बांटे जा रहे थे। इस पर छात्रों का झुंड लग गया और खूब धक्कामुक्की हुई। इस मारामारी में दो-तीन छात्राएं गिर गईं। इसके बाद भी कॉलेज स्टाफ ने लाइन नहीं लगवाई और ऐसे ही प्रवेशपत्र वितरण किए। प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थित ढंग से प्रवेशपत्र तिवरण करने के लिए मुख्य प्रानुषासक को कहा था, उनसे इसकी जानकारी तलब करता हूं।
विज्ञापन
71 केंद्रों पर 1637 ने दी परीक्षा, नियंत्रण कक्ष से की निगरानी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को 1637 विद्यार्थी शामिल हुए। 71 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। इन केंद्रों पर दो नियंत्रण कक्ष से निगरानी की गई। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि मुख्य विषयों की परीक्षा मंगलवार से होंगी, जिसमें छात्रों की संख्या अधिक रहेगी। सोमवार को 71 केंद्रों पर विश्वविद्यालय के आईईटी में बने नियंत्रण कक्ष से केंद्रों पर संचालित परीक्षा की निगरानी की गई। सेंट जोंस कॉलेज में बने नियंत्रण कक्ष से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। नकलचियों को पकड़ने के लिए सचल दल भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
ताजमहल: 77 साल बाद सहेजा गया गुंबद, 230 फीट ऊंचाई पर हवा में लटक कर किया संरक्षण कार्य
आगरा चौहरा हत्याकांड: कातिल अब भी पकड़ से दूर, परिचितों से पूछताछ के बाद उलझी आगरा पुलिस