फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters' dreams will take flight at the Moon School Olympics.

Agra News: मून स्कूल ओलंपिक्स में बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters' dreams will take flight at the Moon School Olympics.
मूल ओलंपिक
आगरा। खेल मैदानों में बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक बड़ी पहल होने जा रही है। आयोजन समिति ने 20वें रिया अस्थाना मून स्कूल ओलंपिक्स को पूरी तरह बालिका खिलाड़ियों को समर्पित करने का निर्णय लिया है। बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियन टीम को रिया अस्थाना मेमोरियल ट्रॉफी और रनर-अप को इंद्रा बंसल मेमोरियल ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इस प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता बेटियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रत्ना अस्थाना को अध्यक्ष, बबीता पाठक को संयोजक और सुनैना कालरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन की जरूरत है। संयोजक ने बताया कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी से पीछे न छूटे। संभावनाशील बालिका खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें आगे की कोचिंग के लिए गोद लिया जाएगा और आर्थिक व तकनीकी मदद दी जाएगी। उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जगाता है। हमारा प्रयास है कि हर बेटी पूरे आत्मबल के साथ मैदान में उतरे। प्रतियोगिता में 21 खेलों के मुकाबले होंगे, जिनमें बालक व बालिकाएं अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में अपना दम दिखाएंगे।

मूल ओलंपिक

मूल ओलंपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed