{"_id":"69f7abb582e4d512bb080488","slug":"daughters-applied-mehndi-in-the-name-of-their-husbands-mass-marriage-of-six-couples-will-take-place-today-agra-news-c-25-1-agr1030-1050266-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटियों ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी, छह जोड़ों का आज होगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटियों ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी, छह जोड़ों का आज होगा सामूहिक विवाह
विज्ञापन
आगरा। भारत विकास परिषद सुरभि की ओर से आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तहत रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मेहंदी व महिला संगीत का आयोजन हुआ। छह बेटियों ने अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई। संगीत की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
संस्था की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर समारोह की शुरुआत की। जिसमें बरनी के हाथों में मेहंदी लगी है…, जिंदगी एक सफर है सुहाना…,जैसे गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपहारों का संग्रह भी किया।
अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। सुबह जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन से वरयात्रा निकलेगी। दोपहर को वरमाला व सात फेरे और शाम को बेटियों की विदाई होगी। उन्हें गृहस्थी का सामान भेंट किया जाएगा। इस मौके पर प्रीति उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, वंदना अग्रवाल, निधि बंसल, अंजलि अग्रवाल, ममता जैन, निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, अंजना शिवहरे आदि मौजूद रहीं।