फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law came out to protect her mother-in-law Husband raised his hand on his parents

सास-ससुर की रक्षा के लिए उतरी बहू: पति ने अपने मां-बाप पर उठाया हाथ, फिर पत्नी ने जो किया...खूब हो रही तारीफ

Sat, 12 Oct 2024 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 01:01 PM IST
सार

मथुरा में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट की। बचाने आई पत्नी को भी पीट दिया। महज कुछ रुपये के लिए मां-बाप पर तमंचा तान दिया। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
Daughter-in-law came out to protect her mother-in-law Husband raised his hand on his parents
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कलयुगी बेटे को मां-बाप ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। पत्नी ने सास ससुर को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी नहीं छोड़ा। तमंचा का भय दिखाकर तीनों के साथ मारपीट की। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि गांव बाद निवासी राधिका ने अपने पति के खिलाफ तमंचा दिखाकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को राधिका ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसका पति ओमवीर सिंह नशे की हालत में घर में आया। 
विज्ञापन


घर में आने के बाद उसने और नशा करने के लिए रुपये मांगे। जब सास ससुर ने मना किया तो उनके ऊपर तमंचा तान दिया। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो उसके ऊपर भी तमंचा तान गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए तीनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी आए और उन्होंने बचाया। पीड़िता राधिका ने बताया कि उसका पति आए दिन नशे की हालत में घर आता है और मारपीट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार उसे समझाने का प्रयास किया,लेकिन उसमें सुधार नहीं आया। बृहस्पतिवार को जब उसे पैसे देने से मना किया तो वह गोली मारने पर आमादा हो गया। यदि सास,ससुर और वह शोर नहीं मचाते तो वह गोली मार देता। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed