{"_id":"60ea917b5e24610aae3768f5","slug":"daudyal-institute-of-vocational-education-job-training-during-studies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: पढ़ाई के दौरान छात्रों को ‘जॉब ट्रेनिंग’ कराई जाती है, ये हैं व्यावसायिक पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: पढ़ाई के दौरान छात्रों को ‘जॉब ट्रेनिंग’ कराई जाती है, ये हैं व्यावसायिक पाठ्यक्रम
Sun, 11 Jul 2021 12:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:06 PM IST
सार
संस्थान के निदेशक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय ने बताया कि संस्थान के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षा संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में सभी रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित है। संस्थान की ओर से पढ़ाई के दौरान छात्रों को छह से आठ हफ्ते की ‘जॉब ट्रेनिंग’ दिलवाई जाती है। इससे छात्रों को खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय ने बताया कि संस्थान के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा। बीएससी वोकेशनल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों का 12वीं की परीक्षा गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। जबकि बीकॉम वोकेशनल में किसी भी वर्ग के 12वीं उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों की जॉब ट्रेनिंग प्रतिष्ठित कंपनियों में कराई जाती है।
विज्ञापन
इसके आधार पर छात्रों को प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करना होता है। यह छात्रों को अपना रोजगार शुरू करने में भी मददगार साबित होता है। संस्थान के पूर्व छात्र देश और विदेश की चर्चित कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। तमाम छात्र ऑप्टिकल, सौर ऊर्जा, जनरेटर, बैट्री, इन्वर्टर का अपना काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम सीटें फीस
बीएससी वोकेशनल (कंप्यूटर अप्लीकेशन) 60 10,335
बीएससी वोकेशनल (इंस्ट्रूमेंटेशन) 60 10,335
बीएससी वोकेशनल (ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) 60 10,335
बीकॉम वोकेशनल (एडवरटाइजिंग, सेल्फ प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट) 60 10,335
बीवॉक (मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी) 60 16,335
एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) 20 20,335
वर्ष 1994 में स्थापित हुआ संस्थान
दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षा संस्थान की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। वर्तमान में संस्थान में करीब 450 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। संस्थान में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यशालाएं कराई जाती हैं। संस्थान के अधिकतर छात्र-छात्राएं मार्केटिंग मैनेजमेंट व आईटी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं।
प्रवेश के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं जानकारी
दाऊदयाल संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राएं डॉ. केके पचौरी (मोबाइल नंबर- 9410665524) और डॉ. प्रवेश कुमार से (मोबाइल नंबर- 6396455304) पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
मिशन एडमिशन: आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त कर सकते हैं, छात्र-छात्राएं पा सकते हैं रोजगार