फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Data of 20 thousand students not updated

Agra News: 20 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा नहीं हुआ अपडेट

Sat, 10 Aug 2024 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Data of 20 thousand students not updated
मैनपुरी। जिले के 20 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा बार-बार की चेतावनी के बाद भी यू-डाइस पर अपडेट नहीं किया गया है। इसके चलते छात्र-छात्राओं के स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं पीईएन नहीं मिलने के कारण नवीन प्रवेश की कार्रवाई भी लटक गई है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से छात्र-छात्राओं का यू-डाइस पर डाटा अपडेट करने की कार्रवाई चल रही है। यू-डाइस पर छात्र प्रोफाइल के साथ छात्र को पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) जारी किया जाना है। जिले के 300 से अधिक स्कूलों के 20 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा अभी तक अपडेट नहीं हुआ है इसके चलते उनका पीईएन नहीं जारी हो पा रहा है।
विज्ञापन


स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर अनिवार्य है पीईएन
जिला विद्यालय निरीक्षक के स्पष्ट आदेश हैं कि छात्र का स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी करने के साथ ही उसका पीईएन भी स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर जारी किया जाए। नवीन प्रवेश के दौरान प्रधानाचार्य बिन पीईएन के किसी भी छात्र का प्रवेश न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाप्त की जा सकती है मान्यता
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि छात्र डाटा अपडेट करने में निजी स्कूल संचालक लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी जिम्मेदारी सहीं ढंग से निभाएं। यदि जल्द छात्र डाटा अपडेट नहीं किया जाता है तो संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय को लिखा जाएगा।


सभी प्रधानाचार्य समय से छात्र अपेडट का कार्य पूरा करें। यदि किसी छात्र का विवरण अपडेट नहीं होने के कारण उसकी शिक्षा प्रभावित होती है तो इसके लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा।
सतीश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed