फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dariyavanj Lake will become a center of eco-tourism, a butterfly garden will also be built.

Agra News: इको टूरिज्म का केंद्र बनेगी दरियावगंज झील, बनेगा तितली गार्डन भी

Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dariyavanj Lake will become a center of eco-tourism, a butterfly garden will also be built.
फोटो17पटियाली के दरियावगंज ​स्थित गौखुर आद्रभूमि संरक्षण क्षेत्र की झील । संवाद
कासगंज। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दरियावगंज झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरियावगंज झील कासगंज का पुराना वेटलैंड एरिया है। मई में मुख्यमंत्री ने दरियावगंज झील का विकास कराने की घोषणा की थी। अब इसके विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। दो फेज में दरियावगंज झील का विकास कराया जाएगा। पहले फेज में प्रवेश द्वार को सुंदर बनाने के साथ टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र भी बनाए जाएंगे। टाॅयलेट ब्लॉक, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था होगी। पहले फेज का सबसे महत्वपूर्ण काम तितली गार्डन का विकास होगा। झील की साइट को विकसित करके पाथ वे बनाया जाएगा और लाइटें लगाई जाएंगी। ऑफिस ब्लॉक, स्टॉफ एरिया भी बनाया जाएगा। पर्यटकों के लिए व्यू प्वाइंट और वोटिंग स्पॉट भी तैयार होगा। प्रथम फेज के कार्य में 19.25 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। वहीं दूसरे फेज में रेस्टाेरेंट, कैफे, साइट डेवलपमेंट, लाइट एंड साउंड, वाटर लेजर शो सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। जिस पर अनुमानित 13.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में दरियावगंज झील पर मेहमान परिंदे पहुंचते हैं। नवंबर से फरवरी तक प्रवासी पक्षियों का कलरव झील के सौंदर्य को और बढ़ा देता है। इस इलाके में सारस, बतख, किंगफिशर, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क व अन्य जल पक्षी देखे जाते हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि दरियावगंज झील की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर्यटन विभाग को भेजी गई है। दरियावगंज झील में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed