फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dangu in mainpuri

करीमगंज से आठ परिवारों ने डेंगू की दहशत में किया पलायन

Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
dangu in mainpuri
मैनपुरी। करीमगंज में बुधवार को सात घरों में ताला लटका हुआ देखा गया। गांव में चर्चा है कि बीमारी के डर से यह लोग पलायन कर गए हैं। हालांकि प्रशासन ने ग्रामीणों की अटकलों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

करीमगंज में पिछले 25 दिनों से बुखार का कहर है। अब तक बुखार से पीड़ित 13 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 31 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। चर्चा है कि डेंगू की दहशत के कारण लोगों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया है। कस्बा निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र लखमीचंद शर्मा, सुनील शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा, राहुल पांडेय पुत्र धनेश पांडेय, अता मोहम्मद, उपदेश, पप्पू आदि के घरों पर ताला लटका देखा गया है। इन लोगों से बात करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि धनेश पांडेय के परिवार के लोग तो अपने जानवर भी साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पलायन की अफवाह फैलाई जा रही है। गांव में ही मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को मैं, सीडीओ और कैबिनेट मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करीमगंज में मौजूद रहे। इस तरह की कोई स्थिति सामने नहीं आई। हो सकता है कि कुछ लोग इलाज आदि के सिलसिले में गांव से बाहर चले गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed