फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dangu in mainpuri

संसारपुर में डेंगू से दो लोगों की हुई मौत

Sun, 06 Oct 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
dangu in mainpuri
संसारपुर में डेंगू से पीड़ित मरीज चारपाई पर लेटे हुए - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डेंगू से मरीजों की लगातार मौत हो रही हैं। शहर के बाहरी हिस्सों के कई मोहल्ले डेंगू की चपेट में हैं। पिछले 48 घंटे में संसारपुर में डेंगू से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पांच मरीज डेंगू की चपेट में हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला हरवंश नगर और भोगांव के अहिरवा में एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शहर के बाहरी किनारे पर स्थित मोहल्ला हंसनगर, नगला पजाबा, नगला निरंजन, संसारपुर आदि में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संसारपुर निवासी भारत सिंह कठेरिया (60) को डेंगू होने के बाद परिजनों ने सैफई में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, संसारपुर निवासी अनुज कुमार की पत्नी सीमा देवी(32) को कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। सैफई में उनका उपचार करा चल रहा था। बाद में उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार की रात सैफई में उनकी मौत हो गई। संसारपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामप्रकाश, शिखा पत्नी रूप किशोर, कंचन पुत्री संतोष कुमार, सुदामा देवी पत्नी मुन्नालाल, आशु पुत्र श्याम सिंह आदि में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला हरवंश निवासी अमर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र शिवराज और अहिरवा निवासी रामस्वरूप के 45 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संसारपुर में डेंगू से दो मरीजों की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। लोग भ्रमित न हों जिला अस्पताल में जांच और उपचार की बेहतर व्यवस्था है। यहां पहुंचकर जांच करवाकर उपचार लें।
-डॉ.एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed